Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखंड : सीएम धामी ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात,...

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात, जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का किया अनुरोध


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से उत्तराखण्ड़ के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिये मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विशेषज्ञ समिति द्वारा संस्तुति की गई  राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड : PM मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए मांगी सहायता

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए केंद्र से लगातार मदद मांग रहे है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोकी गई 21 जल विद्युत परियोजनाओं में से 5 को हरी झंडी दे दी है ,धामी सरकार इन्हीं 5 के लिए केंद्र के साथ आगे बढ़ना चाहती है इससे राज्य की जीडीपी में वृद्धि होगी साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस विषय को लेकर सीएम धामी ने पीएम मोदी को भी अवगत कराया हुआ है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार इन जल विद्युत  परियोजनाओं की समीक्षा भी कर रही है।

एक नजर