Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तरखंड के इन 9 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं,...

उत्तरखंड के इन 9 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं, रखें अपना ख्याल


मौसम समाचार (Photo-ETV Bharat)

देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम यू टर्न ले सकता है. जिसकी मौसम विभाग ने भी पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय जिलों के अधिकांश इलाकों में बादल आंख-मिचौनी खेल रहे हैं. जिस कारण आज पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के 9 पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अंदेशा जताया गया है. साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाओं लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी,देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ हो सकती है. जबकि इन जिलों में 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तराखंड के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गरजना के साथ हो सकती है. वहीं 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है. राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (40-50 किलो प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बहुत हल्की से हल्की बारिश होने, गरज के साथ बिजली चमकने / तेज हवा (30–40 किमी/घंटे) चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31°C के लगभग रहने की संभावना है.पिछले 24 घंटे के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से लेकर सामान्य तक रहा. उत्तराखंड के अनेक स्थानों में आगामी 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई अहम बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

प्रशासन ने लोगों को मौसम की चेतावनी को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है. प्रशासन व आपदा विभाग ने खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. उत्तराखंड में बारिश के दौरान खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और रोड बाधित होने का खतरा बना रहता है. जो अक्सर हादसों को भी दावत देते हैं.

पढ़ें: गंगोत्री यमुनोत्री में स्नोफॉल, हर्षिल घाटी ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बढ़ी ठिठुरन

एक नजर