नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ (ETV Bharat)
नालंदा: बिहार के नालंदा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां शीतला मंदिर में सुबह-सुबह भगदड़ मच गई. इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि, कई घायल हैं. मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह घटना जिले के दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर की बताई जा रही है.
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज हैं. दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएम की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. मामले की जांच शुरू कर दी है.
#WATCH बिहार: नालंदा के मघड़ा गांव में स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कुछ लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
वीडियो उस अस्पताल की हैं, जहां घायलों को इलाज के लिए लाया गया है। pic.twitter.com/gWXNPijLzx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026
भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत – जिलाधिकारी : नालंदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि, चैती माह का आखिरी मंगलवार है. बिहारशरीफ में मां शीतला मां का मंदिर है. यहां आज सुबह भगदड़ मच गई. 8 लोगों की मृत्यु हुई है और 5 का इलाज जारी है. एक को पटना पीएमसीएच और 2 को रिम्स पावापुरी रेफर किया गया है. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजा दिया जाएगा. सीएम रिलिफ फंड से भी मुआवजा दिया जाएगा.
”आज सवेरे की घटना है. मंदिर छोटा था, यहां इतना भीड़ कभी नहीं जुटती थी. लोगों ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं की संख्या आज काफी ज्यादा थी, जिस कारण घटना हुई. भीड़ को लेकर प्रशासन के पास कोई सूचना नहीं थी. आखिरी मंगलवार था इसलिए भीड़ पूजा के लिए जुटी थी.” – कुंदन कुमार, जिलाधिकारी, नालंदा
आखिरी मंगलवार…मंदिर में पूजा के बीच भगदड़ : स्थानीय लोगों ने बताया, चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में लगभग 25000 से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी. यह घटना अचानक किसी शख्स के शोर मचाने से हुआ है, जो अपने परिवार को आवाज दे रहे थे, इसी पर हंगामा हुआ और भगदड़ मच गई. सभी मृतक महिलाएं हैं. मृतकों में 45 वर्षीय रेखा देवी, और 50 वर्षीय रीता देवी की पहचान हुई है.
भगदड़ से श्रद्धालुओं में दहशत: पटना से दर्शन के लिए आईं श्रद्धालु ममता देवी ने कहा, मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है, लोग माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं, लेकिन इस बार भीड़ अनियंत्रित हो गई और कुप्रबंधन की वजह से हादसा हो गया.
Nalanda, Bihar Temple priest Guttu Singhwah says, ” …suddenly today there was a festival, so there was a huge crowd. there was such a crowd that people had no space to go inside… no incident occurred, but due to the crowd, people’s blood pressure dropped… we waited for the… pic.twitter.com/7wivSCnBk4
— IANS (@ians_india) March 31, 2026
”प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है.” – श्रद्धालु, पटना
मंदिर के पुजारी ने बताया कैसे हुआ हादसा? : मंदिर के पुजारी गुट्टू सिंहवाह ने बताया कि भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई श्रद्धालुओं के ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ गई. इतनी अधिक भीड़ जमा हो गई कि लोगों को मंदिर के अंदर जाने तक की जगह नहीं बची. लोग को अंदर जाने के लिए जगह नहीं मिल पा रहा था. कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन भीड़ के कारण कई लोगों का ब्लड प्रेशर गिर गया. उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार किया, लेकिन वह काफी देरी से पहुंची.
“आज त्योहार था, इसलिए बहुत भीड़ हो गई थी. इतनी भीड़ थी कि लोगों को अंदर जाने की जगह नहीं मिली. कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन भीड़ की वजह से लोगों का ब्लड प्रेशर लो हो गया. हमने एम्बुलेंस का इंतजार किया, लेकिन वह काफी देर से आई.” – गुट्टू सिंहवाह, मंदिर के पुजारी
क्या बोले डिप्टी सीएम? : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है तथा घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की गई है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में बल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।
सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। घायलों के…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) March 31, 2026
“नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है.” – सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री
भीड़ प्रबंधन पर सवाल: मंदिर में त्योहार और पूजा के मौकों पर अक्सर भारी भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार सुरक्षा इंतजामों की कमी साफ नजर आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी. फिलहाल, प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है.
ये भी पढ़ें-
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ से लेकर महाकुंभ तक, देश में कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, यहां दिखा मौत का तांडव
आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 की मौत…कई लोग घायल
मनसा देवी मंदिर भगदड़: शकल देव की मौत से अररिया में मातम, बूढ़े माता-पिता ने खोया सहारा
दक्षिणी गोवा: शिरगांव के श्री लैराई देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 30 घायल
तिरुपति के विष्णु निवासम में टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत
जहानाबाद के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ का VIDEO आया सामने, कमजोर दिल वाले न देखें तस्वीरें

