राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के दीर्घायु और ऊँचाइयों तक पहुंचने की कामना की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामानाएं दी. उन्होंने एक्स पर पीएम मोदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने लिखा,’अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है. उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है. उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है. गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है. विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदीजी देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दृष्टि से मजबूती दे रहे हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में लगातार सफल सिद्ध हों.

