प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्हें आरोपों का जवाब देना चाहिए. उन्हें हमें मतदाता सूची उपलब्ध करानी चाहिए, जिसकी हम मांग कर रहे हैं. इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए. यह लोकतंत्र है. सभी राजनीतिक दलों को उस जानकारी तक पहुंच होनी चाहिए. यह जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है?