ओवरटेक नहीं क्लब के बिल पर हुआ था विवाद (PHOTO- ETV Bharat)
देहरादून: शहर के राजपुर थाना क्षेत्र में 30 मार्च (सोमवार) की सुबह गोलीकांड और रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्या मामले में देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के बयान से नया मोड़ आ गया है. साथ ही विवाद का कारण भी स्पष्ट हो गया है. पूरा विवाद कारों के ओवरटेक से हटकर अब क्लब के ‘बिल’ पर शुरू हुए विवाद पर डायवर्ट हो गया है. फिलहाल देहरादून पुलिस ने मसूरी रोड स्थित क्लब को सील कर दिया है. लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई के लिए डीएम को सिफारिश की गई है.
देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक, सोमवार सुबह राजधानी में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने मसूरी रोड पर स्थित ‘जेन जी क्लब’ को सील कर दिया है और उसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल को सिफारिश भेजी है.
Uttarakhand | Dehradun SSP Pramendra Dobhal told ANI over the phone that in connection with the firing incident that took place in the capital this morning, the police have sealed the Zen G Club located on Mussoorie Road and have sent a recommendation to the District Magistrate…
— ANI (@ANI) March 30, 2026
एसएसपी डोबाल ने बताया कि, गोलीबारी में शामिल लोग 29 मार्च की रात ‘जेन जी क्लब’ में ही थे, जहां बिल को लेकर क्लब के स्टाफ से उनका झगड़ा हो गया था. उन्होंने कहा कि, आज 30 मार्च की सुबह, जब क्लब के संचालक परिसर बंद करके निकले, तो उन्हीं युवकों ने उनका पीछा किया. जोहरी गांव में स्थिति और बिगड़ गई, जहां दो गुटों के बीच कहा-सुनी के बाद गोलीबारी हो गई. इस घटना में सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी, जो सुबह की सैर पर निकले थे, को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई.
एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि गोलीबारी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा.
देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया (VIDEO-DEHRADUN POLICE)
गौर है कि, गोलीकांड में शामिल दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो वाहन में सवार युवक फरार चल रहे हैं. जबकि फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पूछताछ चल रही है. उधर, घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोली चलने और स्कॉर्पियो द्वारा तेज रफ्तार में फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें:

