Homeउत्तराखण्ड न्यूजदेहरादून रिटा. ब्रिगेडियर हत्या मामला, अंधाधुंध स्पीड, ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV वीडियो आया...

देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर हत्या मामला, अंधाधुंध स्पीड, ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV वीडियो आया सामने


रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया (PHOTO-DEHRADUN POLICE)

देहरादून: राजधानी देहरादून में 30 मार्च सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. इस घटना में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसने भी ये फुटेज देखा, वो डर गया.

बताया जा रहा है कि सुबह के समय दो पक्षों में कार ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद एक का पीछा करते-करते दूसरे कार सवार ने गोली चलानी शुरू कर दी. गोली लगने से सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया (VIDEO-DEHRADUN POLICE)

इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी सड़क पर काले और सफेद रंग की दो कारें तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही हैं. एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का स्कॉर्पियो कार पीछा करती दिखाई दे रही है. घटना के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी वहां मौजूद थे, जो इस पूरी वारदात के गवाह बन गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ओवरटेक ही विवाद और वारदात की वजह माना जा रहा है. दो कार सवारों के विवाद में एक निर्दोष रिटायर्ड फौजी अफसर की जान चली गई. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गाड़ी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन ये घटना बताती है कि कैसे पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है और बदमाश खुले आम गोलीबारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

एक नजर