लाइव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मथुरा-वृंदावन यात्रा LIVE; स्पेशल ट्रेन से वृंदावन पहुंचीं, शहनाई की धुन संग भव्य स्वागत


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 साल बाद करेंगी ट्रेन का सफर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से गुरुवार की सुबह 8:30 बजे स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगी और 10:00 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से मथुरा पहुंचेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को मथुरा जंक्शन से इसी ट्रेन से दिल्ली वापस लौटेंगी. वह शाम 5:15 पर मथुरा जंक्शन स्टेशन से बैठेंगी और 6:45 पर दिल्ली स्थित सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगी.

राष्ट्रपति जिस ट्रेन से सफर करेंगी उसमें महाराजा एक्सप्रेस के के 16 कोच होंगे. ये ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी. ट्रेन में राष्ट्रपति के साथ उनके स्टाफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछली बार जून 2023 में इसी विशेष ट्रेन से सफर किया था. उस समय वे भुवनेश्वर से अपने गृहनगर रायरंगपुर (ओडिशा) गई थीं. इसके बाद अब वो 2 साल 3 महीने बाद दोबारा ट्रेन का सफर करने जा रही हैं.

राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से फरीदाबाद-पलवल होते हुए वृंदावन पहुंचेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर रेलवे स्टेशनों, लाइनों के किनारे और ओवरब्रिजों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. RPF और GRP के जवान पूरे सेक्शन में तैनात कर दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कुछ देर तक रेल ट्रैफिक को रोका भी जा सकता है.

एक नजर