Homeउत्तराखण्ड न्यूजउत्तराखंड: मजहब और पहचान छिपाकर हिन्दू लड़कियों को फंसाता था इफराज, बीवी...

उत्तराखंड: मजहब और पहचान छिपाकर हिन्दू लड़कियों को फंसाता था इफराज, बीवी की शिकायत पर गया जेल


देहरादून। पुलिस ने अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) के रहने वाले इफराज को पहचान छुपा कर हिन्दू लड़कियों को फंसाने के आरोप में जेल भेज दिया है। आरोपी की बीवी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। वह देहरादून की निवासी है।

एसएसपी अजेय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में पहचान छिपाकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड करने वालों के विरुद्ध “आपरेशन कालनेमि” चलाया जा रहा है। पिछले दिनों अभियान के दौरान सेलाकुई पुलिस ने एक अभियुक्त इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल, निवासी अनंतनाग को डीबीएस कॉलेज सेलाकुई के पास से हिरासत में लिया था। वह अपनी पहचान व मजहब छिपाकर स्वयं को बहुत अमीर बताते हुए लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था। उसके जिसके विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए छोड़ा गया था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस हिरासत से छूटने के बाद उसने फिर से लड़कियों को फंसाना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी नाजरीन निवासी शेरपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वह राज आहूजा के नाम से युवतियों को फंसाता था। यह बताता था कि वह दिल्ली का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर के रहने मुस्लिम युवक का देहरादून में सक्रिय रहकर इस तरह की हरकतें करना भी सवाल खड़े क : र रहा है।

 

एक नजर