Homeउत्तराखण्ड न्यूजIPL 2026 में आज KKR का मुकाबला PBKS से, जानें हेड टू...

IPL 2026 में आज KKR का मुकाबला PBKS से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड किसका पलड़ा भारी?


कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (Etv Bharat)

KKR vs PBKS IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा. ये मैच शाम में 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में शुरू होगा. इस मैच की दिलचस्प बात ये है कि आज के मैच में बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज भी आमने सामने होंगे, क्योंकि केकेआर के मालिक शाहरुख खान हैं जबकि पीबीकेएस की मालकिन प्रीति जिंटा हैं.

पंजाब अपने दोनों मैच जीतकर इस मैच में उतर रहा है. जिससे उनका आत्मविश्वास आसमान पर होगा और आज के मैच में फेवरेट भी हैं. वहीं तीन बार की चैंपियन केकेआर को अभी इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश है. उन्हें पिछले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं. अंक तालिका में वो 9वें स्थान पर हैं जबकि पंजाब चौथे नंबर पर है.

केकेआर की सबसे बड़ी प्रॉब्लम उनकी गेंदबाजी है. क्योंकि टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान, हर्षित राणा, आकाशदीप और मथीशा पथिराना की गैरमौजूदगी ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है. इसके अलावा टीम में न्यूजीलैंड के तीन शीर्ष खिलाड़ियों फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र के होने के बावजूद नाइट राइडर्स की टीम उनका सही इस्तेमाल करने में नाकाम रही है. इनमें से सिर्फ एलेन को मौका मिला है जबकि पिछले टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सीफर्ट और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रविंद्र बेंच पर ही बैठे हैं.

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के शामिल होने से स्थिति और मुश्किल हो गई है जिन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी करने से रोक दिया है. इससे टीम में दो विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जो पूरी तरह से योगदान नहीं दे पा रहे हैं. इसके अलावा रोवमैन पावेल भी बाहर हैं जिससे टीम के चयन फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं. नाइट राइडर्स की गेंदबाजी चिंता का विषय थी लेकिन बल्लेबाजों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है

पंजाब किंग्स की टीम काफी संतुलित
वहीं अय्यर की अगुआई में पंजाब किंग्स की टीम काफी बेहतर दिख रही है. जिसका नतीजा ये रहा कि वो अपने दोनों मैच भी जीते. इनकी बल्लेबाजी लाइनअप में प्रभसिमरन, प्रियांश, कोपर कोनोली, कप्तान अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी हैं जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार वैशाक की मौजूदगी टीम को काफी संतुलित बनाती है जबकि अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आक्रमण को मजबूत करते हैं. इसलिए पंजाब इस सीजन भी ट्रॉफी उठाने के दावेदारों में से है.

KKR vs PBKS हेड टू हेड
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर 21 मैच जीतकर अपने दबदबा बनाए हुए है. वहीं पंजाब ने केवल 13 मैच ही जीते हैं. जबकि एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका.

KKR vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पायला अविनाश और शशांक सिंह।

एक नजर