कुमारी शैलजा उत्तराखंड दौरा (फोटो सोर्स: @Kumari_Selja)
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 8 अप्रैल को अपने पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं. इस दौरान कुमारी शैलजा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें करके संगठनात्मक रणनीति तैयार करेंगी. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कुमारी शैलजा 8 अप्रैल को रुद्रपुर पहुंचकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद दो बजे से जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंहनगर, महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर और महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी. 9 अप्रैल को सुबह दस बजे से महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नैनीताल जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी.
उसके बाद कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी. शाम पांच बजे से कोटद्वार जनपद व कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. 10 अप्रैल को सुबह दस बजे से कोटद्वार जनपद एवं कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी. वहां तीन बजे से जयराम आश्रम में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की ग्रामीण एवं रूड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगी. साथ ही हरिद्वार में सायंकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगी. इसके बाद वे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी.
11 अप्रैल को नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी. तीन बजे देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी, पछुवादून एवं परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद शाम पांच बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग एवं पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी. 12 अप्रैल को देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से आयोजित विशाल ’जय भीम-जय हिंद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी. इसके बाद वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.
प्रतिमा सिंह ने कहा कुमारी शैलजा अपने दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगी. उनका यह दौरा निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा. कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव के नये जोश के साथ खड़ा रहेगा.
पढे़ं- चुनाव से पहले ही उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत! इस MLA ने किया सामूहिक इस्तीफे का आह्वान
पढे़ं- क्या हरीश रावत के हठ के आगे झुक गया कांग्रेस हाईकमान, इस नेता की होगी ज्वाइनिंग, बातचीत सुनिए

