छात्रों को चेकिंग के बाद मिली एंट्री (ETV Bharat Kota)
कोटा : देश के सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन 2026 (JEE MAIN 2026) के दूसरे सेशन अप्रैल की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई है. यह परीक्षाएं 8 अप्रैल तक चलनी है, जिसमें बीच में अवकाश भी आएंगे. कोटा शहर में भी चार परीक्षा केंद्र हैं. इनमें प्रत्येक शिफ्ट में एक हजार के आसपास विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं. परीक्षा की पहली पारी सुबह 9 बजे से शुरू हुई है, जिसके लिए परीक्षा केंद्र पर 7:30 बजे से प्रवेश शुरू कर दिया गया था और 8:30 बजे तक प्रवेश दिया गया है. इसके लिए पूरा प्रोटोकॉल रखा गया था.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी. इसमें विद्यार्थियों को ड्रेस कोड, शूज और मेटल का आइटम के संबंध में एडवाइजरी दी गई थी. एनटीए ‘डू एंड डोंट’ जारी कर दिए थे, इस एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है. परीक्षा केंद्र के प्रवेश के पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की गई. इसके अलावा सघन तलाशी विद्यार्थियों के लिए गई है. ईटीवी भारत की टीम कॉमर्स कॉलेज रोड स्थित तलवंडी में परीक्षा केंद्र पर पहुंची. यहां नजर आया कि परीक्षा के पहले विद्यार्थियों की गर्मी और धूप ने परीक्षा ली है. दोपहर के सेशन में तो तेज धूप और परेशानी होगी.
JEE MAIN 2026 आज से शुरू (ETV Bharat Kota)
पढ़ें. बोर्ड परीक्षाओं के बाद फिर गुलजार हुई कोचिंग नगरी कोटा, NEET-JEE की तैयारी के लिए उमड़े छात्र और पेरेंट्स
वहीं, परीक्षा पर सिक्योरिटी चेकिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था. यहां पर पुलिस टीम भी तैनात थी, इसके अलावा परीक्षा केंद्र के भीतर बाहरी एक भी व्यक्ति को नहीं जाने दिया जा रहा था. केवल स्टाफ अंदर मौजूद था. ठीक 8:30 बजे के पहले तक की विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया. इसके बाद इक्के-दुक्के विद्यार्थी यहां पर पहुंचे, लेकिन वह लेट होने के चलते प्रवेश नहीं ले पाए हैं.

एग्जाम सेंटर के बाहर प्रवेश के लिए लंबी कतार (ETV Bharat Kota)
घंटों तक इंतजार करते रहे पेरेंट्स : गर्मी का दौर भी शुरू हो गया है. इस समय परीक्षा केंद्र के बाहर पेरेंट्स के इंतजार करने के लिए एक टेंट की व्यवस्था भी की गई है, जहां पर वह रख कर कुछ देर इंतजार कर सकते हैं. हालांकि, पुलिस वहां पर लोगों को रुकने नहीं दे रही है. दोपहर के शिफ्ट में भी परीक्षा होगी, जिसमें भी विद्यार्थियों को कड़ी धूप सहन करनी होगी. स्टेशन इलाके से अपने बेटे आर्यन को परीक्षा केंद्र छोड़ने आए धर्मेंद्र विजयवर्गीय का कहना है कि केंद्र संचालक को परीक्षा केंद्र के बाहर छाया की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए. अभी सुबह के पारी में तो विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई है, लेकिन दोपहर में तेज धूप में उन्हें परेशानी होगी और इसका असर उनके एग्जाम में भी नजर आएगा. दोपहर की परीक्षा 3 बजे से 6 बजे तक है, जिसके लिए 1:30 बजे से 2:30 बजे तक प्रवेश मिलेगा. इस समय तेज धूप होती है.

तेज धूप के कारण परेशान दिखे छात्र (ETV Bharat Kota)
पढ़ें. JEE ADVANCED 2026: IIT रुड़की ने जारी किए FAQ, नहीं बदल सकेंगे कैटेगरी, जानिए डिटेल
किसी के एडमिट कार्ड में दिक्कत तो कोई फोटो भूल गया : परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, स्वयं की फोटो, ओरिजिनल आईडी, ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल लेकर प्रवेश दिया जाना था. हालांकि, कई विद्यार्थी एडमिट कार्ड के पूरे प्रोटोकॉल को फॉलो करके नहीं पहुंचे थे. कुछ विद्यार्थी फोटो लेकर नहीं पहुंचे थे. ऐसे में उनके पेरेंट्स भी वहां पर परेशान होते रहे. दूसरी तरफ कुछ विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड की फॉर्मेलिटी पूरी करके नहीं आए थे. सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ-साथ उस पर थंब इंप्रेशन और अपना फोटो चस्पा करके नहीं आए थे. कुछ विद्यार्थी अकेले आए थे, वह अपने दोस्तों को फोन कर परीक्षा केंद्र पर तत्काल बुलाते रहे.

वर्जित सामानों को सेंटर के बाहर ही रखवाया गया (ETV Bharat Kota)
एग्जाम बनाने जा रहा है रिकॉर्ड : एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा का कहना है कि पहले सेशन के लिए करीब 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह आंकड़ा भी जारी कर दिया है, जबकि दूसरे सेशन में भी करीब 12 लाख के आसपास विद्यार्थी परीक्षा देने वाले हैं. हालांकि, इनमें करीब 3 लाख विद्यार्थी वह हैं, जिन्होंने पहले सेशन की परीक्षा नहीं दी है. ऐसे में यूनिक कैंडिडेट 16 लाख के आसपास हो जाएंगे और यह परीक्षा में अपने आप में रिकॉर्ड होगा. हालांकि, इसका फाइनल डेटा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एग्जाम के बाद जारी करेगी या फिर परिणाम के साथ जारी करेगी.

