Homeउत्तराखण्ड न्यूजजम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो के...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो के घिरे होने की खबर


मौके पर सुरक्षा बल को भेजा गया. (ETV Bharat)

फिरदौस तांत्रे

गांदरबल (जम्मू कश्मीर): मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ जिले के अहरामा वन क्षेत्र (Ahrama woods) में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबल वहां तलाशी अभियान चला रहे थे. तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था. जैसे ही जवान संदिग्ध इलाके की ओर बढ़े, वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया है. स्थिति को देखते हुए मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त कुमक (Reinforcements) भेजी गई है ताकि घेराबंदी को और मजबूत किया जा सके. ताजा रिपोर्ट मिलने तक ऑपरेशन जारी था और फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन, रुक-रुक कर गोलियों के चलने की आवाज सुनायी दे रही है.

बता दें कि गांदरबल जिले में पिछले कुछ वर्षों में कई सुरक्षा अभियान (Cordon & Search Operations) और मुठभेड़ें हुई हैं. यह क्षेत्र केंद्रीय कश्मीर में स्थित है, जहां जंगली और पहाड़ी इलाके होने के कारण आतंकियों को छिपने में आसानी होती रही है.

इसे भी पढ़ेंः

एक नजर